फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to DFO, Jarwal EO and Tehsildar on short recovery

कम वसूली पर डीएफओ, जरवल ईओ व तहसीलदार को नोटिस

Fri, 04 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Notice to DFO, Jarwal EO and Tehsildar on short recovery
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। वाणिज्य कर विभाग की आरसी वसूली की समीक्षा के दौरान तहसीलदार पयागपुर की ओर से संतोषजनक जवाब न दिए जाने, डीएफओ कतर्नियाघाट व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत जरवल द्वारा मानक से कम वसूली पाए जाने पर डीएम ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराई जाए। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि संबंधित से समन्वय कर ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाने की कार्यवाही की जाए। वन विभाग की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर निर्देश दिया गया कि वसूली में सुधार लाया जाए। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट की वसूली प्रगति मानक से कम पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलों को निर्देश दिए गए कि कटान प्रभावितों व प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास के लिए भूमि आवंटन में प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, नानपारा सूरज पटेल, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी एसएन त्रिपाठी, मोतीपुर जीपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed