फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   notice to 15 pradhans and secretary

15 ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को नोटिस जारी

Wed, 08 Jul 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 08 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मनरेगा के तहत मजदूरी लागत व सामग्री लागत का अनुपात 60:40 निर्धारित है। इसके बावजूद जिले के 15 गांवों में इस अनुपात का उल्लंघन कर पैसा खर्च किया गया।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा ने डीएम के निर्देश पर 15 ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया है। समय पर भुगतान न करने वालों के विरुद्ध आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिन ग्राम प्रधान व ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किया गया है उसमें इकौना के लक्खीभारी के प्रधान असगर अली व वीडीओ शीतला प्रसाद यादव से 40 हजार 334 रुपये, बसभरिया पुरैना की प्रधान सरोज व वीडीओ शीतला प्रसाद यादव से 23 हजार 667, भरथापुर के प्रधान रविमणि कांत सिंह व वीडीओ शीतला प्रसाद यादव तथा रोजगार सेवक प्रशांत सिंह से 937 रुपये वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, नारायनजोत के प्रधान श्यामसुंदर यादव व वीडीओ आदेश कुमार त्रिपाठी तथा ग्राम रोजगार सेवक अमरजीत यादव से 37500, कैलाशपुर की प्रधान शिवरानी, वीडीओ आदेश कुमार त्रिपाठी से 10666, पटखौली कला के प्रधान विद्याराम आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवकुमार वर्मा व रोजगार सेवक इंद्रजीत से 12250, लालपुर खदरा के प्रधान शाकिर अली, ग्राम पंचायत अधिकारी शिव कुमार वर्मा व रोजगार सेवक प्रमोद कुमार शुक्ल से 9500 वसूले जाएंगे।

टड़वा महंथ की प्रधान निर्मला आर्या, वीडीओ नान बाबू यादव से 42667, सोनरई की प्रधान परमा देवी, वीडीओ इकलाख व रोजगार सेवक अवधेश कुमार तिवारी से 18750 वसूले जाएंगे।

कोलाभार मजगवा की प्रधान कलपा, ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व रोजगार सेवक मौसमी देवी से 6250 रुपये की वसूली की जाएगी।

जबकि गिलौला के भिठिया चिचड़ी की प्रधान नजमा बेगम, वीडीओ अंबरीश कुमार वर्मा से 25 हजार, रमनगरा की प्रधान विजय कुमारी व वीडीओ इंद्र देव मिश्र से 14667, हरिहरपुररानी के शिवगढ़ कला के प्रधान मनीराम वर्मा व ग्राम पंचायत अधिकारी जगराम वर्मा से 25 हजार तथा सिरसिया के ग्राम तालबघौड़ा के प्रधान एकलाख व वीडीओ मंजूर आलम से 10334 वसूली होगी। दुर्गापुर की प्रधान सावित्री देवी तथा वीडीओ सुनील कुमार से 8000 रुपये की वसूली की जाएगी।


इसके लिए सभी को नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस मिलने के 15 दिन में इन सभी ने रकम नहीं जमा की तो एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति अर्थदंड भी वसूला जाएगा। ऐसा न करने पर आरसी जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed