फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice paid to two, including XEN, withheld salary of absentee

नदारद कर्मी का रोका वेतन, एक्सईएन समेत दो को नोटिस

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Notice paid to two, including XEN, withheld salary of absentee
बहराइच। डीएम ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व आबकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कर्मचारी के नदारद मिलने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्यालय में समुचित साफ-सफाई न पाए जाने पर नाराजी जताते हुए एक्सईएन समेत दो अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की समयबद्धता के साथ उपस्थिति व जन समस्याओं का निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद मिला। डीएम ने लापरवाह कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्यालय में समुचित साफ-सफाई न पाए जाने पर अधिशाषी अभियंता व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिया कि विलंब से कार्यालय आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके बाद डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed