फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   not found missing son, mother,s death

नहीं मिला लापता बेटा, मां ने दम तोड़ा

Sat, 11 Feb 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 11 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
रामगांव निवासी एक किशोर होटल पर काम कर परिवार का खर्च चलाता था। लेकिन पखवारे भर पूर्व वह होटल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। मां ने बेटे की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लग सका। वहीं, होटल मालिक आजकल में बेटे के मिल जाने का आश्वासन देता रहा। शुक्रवार को लापता किशोर की मां बेटे की खोजबीन में रिश्तेदारी में गई थी। शाम को घर लौटी तो उसकी तबियत बिगड़ गई। इलाज कराने की तैयारी हो रही थी, मगर तभी उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के रामगा निवासी सनेही बीमार रहते हैं। उनका बड़ा पुत्र श्रवण (15) कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरामोड़ पर स्थित एक होटल पर काम कर परिवार का खर्च चलाता था। मां लज्जावती भी मेहनत मजदूरी करती थी, जिससे जैसे-तैसे घर का खर्च चल रहा था। लेकिन पखवारे भर पूर्व घर से होटल पर काम करने के लिए निकला श्रवण रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।
विज्ञापन


दो-तीन दिन तक परिवारीजनों ने समझा कि होटल पर रुक गया होगा। लेकिन इसके बाद जब श्रवण घर नहीं पहुंचा तो मां लज्जावती उसकी तलाश में होटल गई। वहां पता चला कि श्रवण काम पर नहीं आ रहा है। इस पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लज्जावती ने बेटे की खोजबीन शुरू की। थाने पर भी सूचना दी, लेकिन श्रवण का पता नहीं लग सका। शुक्रवार को लज्जावती रिश्तेदारी में बेटे को खोजने गई थी, लेकिन श्रवण का पता नहीं लग सका।इस पर वह घर लौट आई। रात में लज्जावती की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द के साथ उलझन की शिकायत हुई। इस पर आसपास के लोग घर पहुंचे। जब लज्जावती को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने शनिवार शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


गौरतलब हो कि लज्जावती का परिवार काफी गरीब है। मेहनत मजदूरी ही सहारा था। अब घर में लापता श्रवण के बीमार पिता सनेही, तीन छोटे भाई व एक बहन बची है। इस मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव का कहना है कि उन्हें परिवारीजनों ने सूचना नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो लापता श्रवण के बारे में केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed