फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Non-registration of children in Anganwadi center rebuked

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का पंजीकरण न होने फटकारा

Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Non-registration of children in Anganwadi center rebuked
नानपारा (बहराइच)। बलहा के लक्ष्मणपुर मटेही गांव में शनिवार को ग्रामीणों की चौपाल का आयोजन एसडीएम की ओर से किया गया। जिसमें स्वास्थ्य टीम ने 72 लोगों की आंखों की जांच की। छह लोग मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किए गए। जबकि 32 को चश्मा देने की रिपोर्ट बनाई गई। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का पंजीकरण नहीं मिला। इस पर एसडीएम बिफर पड़े। राशन व बाल विकास की योजनाओं की जांच करते हुए एसडीएम ने वृद्धों को पेंशन दिलाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर मटेही में उपजिलाधिकारी आईएएस सूरज पटेल की अध्यक्षता में चौपाल लगी। एसडीएम के निर्देश पर डॉ. अमान शाहिद, डॉ. संजय सोलंकी की टीम ने 72 वृद्ध ग्रामीणों की आंख की जांच की। डॉ. सोलंकी ने बताया कि इनमें छह लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। इनका ऑपरेशन किया जाएगा। जबकि 32 को चश्मा नि:शुल्क देने के लिए पत्राचार किया गया है। चौपाल में आए वृद्धों की संख्या को देखते हुए एसडीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सूची बनाकर सभी पात्र को पेंशन दिलवाई जाए। इसके बाद एसडीएम ने बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सावित्री देवी, आंगनबाड़ी हेमलता वर्मा व अल्लापुरवा की पूनम देवी से बच्चों के पंजीकरण की जानकारी ली तो पंजीकरण का सही जवाब नहीं मिला न ही रजिस्टर में बच्चों का अंकन मिला। इस पर एसडीएम बिफर पड़े। पूर्ति निरीक्षक साहबलाल यादव ने सभी को राशन समय से देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed