{"_id":"60411a338ebc3ed83026c527","slug":"no-positive-was-found-in-the-district-for-two-days-bahraich-news-lko567931996","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में गुरुवार को दूसरे दिन भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से आई रिपोर्ट व जिले में हुए एंटीजन जांच में कोई पॉजिटिव नहीं निकला है। सीएमओ ने बताया कि लगातार दूसरे दिन जिले में पॉजिटिव रोगी नहीं मिले। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 58 एंटीजन और 57 आरटीपीसीआर जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 60 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच की गई।
बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 41 एंटीजन और 35 आरटीपीसीआर जांच की गई। चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 60 एंटीजन और 60 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 60 एंटीजन और 30 आरटीपीसीआर जांच स्वास्थ्य कर्मियों ने की। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।