फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No one needs to fear CAA

सीएए से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं

Fri, 17 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
No one needs to fear CAA
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में शुक्रवार को सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाते भाजपा का? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम में युवतियों व महिलाओं की भी भागीदारी रही। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी। कहा कि सीएए से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं ने लोगोें को जागरूक करते हुए दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। मानव श्रृंखला महराज सिंह इंटर कॉलेज से पानी टंकी चौराहे तक बनाई गई।
विज्ञापन

लोगों को सीएए के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई गई। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिल चतुर्वेदी रहे। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि संपूर्ण देश इस विधेयक के समर्थन में है। युवा हों या बुजुर्ग। युवती हो या महिला। सब सीएए के समर्थन में हैं।
विज्ञापन

लोगों को यह समझाया गया कि विपक्ष ने केवल अफवाह फैला कर गुमराह किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मानव श्रृंखला से लोगों में सोई हुई भावना को जगाकर सूरज की तरह उदय करना है। लोगों को यह बताना है कि यह कानून देश हित में बनाया गया एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस कानून से किसी भी हिंदुस्तानी का किसी भी प्रकार से कोई अहित होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अखिलेश यादव उर्फ गोले ने कहा कि यह कानून मुस्लिम देशों से प्रताड़ित अल्पसंख्यक भाई-बहनों को नागरिकता प्रदान करेगा। इससे किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह, उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, आनंद पांडेय, भरत लाल पांडेय, सुमित खन्ना, ज्ञानेंद्र शर्मा, शुभम पाठक, मनीष दूबे, सुनील श्रीवास्तव, दीपक सत्या, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, कुंदन लोधी, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed