फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No cash in banks, Crowd uncontrolled

बैंकों में नहीं पहुंचा कैश, भीड़ ने किया पथराव

Mon, 05 Dec 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
No cash in banks, Crowd uncontrolled
भीड़ बेकाबू - फोटो : अमर उजाला
 बैंक शाखाओं में सोमवार को भी कैश नहीं पहुंचा। इससे बैंक कर्मियों के सामने भुगतान का संकट बरकरार रहा। उधर पैसे निकालने के लिए बैंक गेटों पर सुबह से लाइन में लगे कैश की कमी पर भड़क गए। नाराज लोगों ने नानपारा की इलाहाबाद बैंक शाखा पर पथराव कर दिया। बैंक कर्मियों ने गेट बंद कर खुद को बचाया। पुलिस के पहुंचने पर हालात संभले।
विज्ञापन


पथराव में पांच-छह उपभोक्ताओं को ही चोट आ गई। वहीं नवाबगंज में भोर में ही बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं बैंक पहुंची थीं। दोपहर में झड़प के बाद कुछ लोगों को दो-दो हजार मिल सके। फखरपुर में कैश के अभाव में बैंक बंद रहा। अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन


कई स्थानों पर पुलिस को व्यवस्थाएं संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकांश एटीएम भी बंद रहने से समस्या बढ़ी। कैश की किल्लत से हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं। जिले के बैंक पांचवें दिन सोमवार को भी कैश से खाली रहे। जिले की 170 बैंक शाखाओं में सिर्फ शहर की पांच व ग्रामीण क्षेत्रों की नौ शाखाओं में कुछ कैश था जिससे भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन में लगे किसी ग्राहक को हजार तो किसी को दो हजार रुपये मिल सके। अधिकांश बैंकों में सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय मुख्यालय से कैश नहीं मिलने का बोर्ड लग गया। इसके चलते 10:30 बजे के करीब नानपारा की इमामगंज इलाहाबाद बैंक शाखा पर जमा लोगों की भीड़ भड़क गई। लोगों ने बैंक पर पथराव शुरू कर दिया।

यह देख बैंक कर्मियों ने चैनल गेट बंद कर अपनी जान बचाई। लगभग एक घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात संभाले। शाखा प्रबंधक मलय शंकर ने कहा कि बैंक कर्मी बाल-बाल बचे हैं। कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कैश आने में अभी दो दिन का समय लगेगा।


पथराव और पुलिस के बल प्रयोग में लगभग दर्जन भर लोगों को चोट आई हैं। उधर नवाबगंज इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर भोर पांच बजे से ही क्षेत्र के लोग अपने नन्हें बच्चों को गोद में लेकर पहुंचे और कतार में लग गए। बैंक खुलने पर कैश नहीं होने की जानकारी पर विवाद की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed