{"_id":"5841a1684f1c1b626bde6b4c","slug":"no-cash-in-banks-atms-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नहीं कैश, एटीएम भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नहीं कैश, एटीएम भी खाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
परेशान हुए ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद जिले में कैश की किल्लत कम नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को समस्या और बढ़ गई। बैंक में कैश था और न ही एटीएम में। इसके चलते रुपये निकालने पहुंचे लोगों को घंटों लाइन लगने के बाद निराश लौटना पड़ा। इन हालात में कई जगह झड़पें हुईं।
कैश के लिए शुक्रवार को भी सुबह से लोग बैंक और एटीएम की लाइन में लग गए। अधिकांश स्थानों पर पैसा नहीं मिल सका। बैंक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से ही पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते यह हालात हैं।
जिले में विभिन्न बैंकों की 170 शाखाएं काम कर रही हैं। नोट बंदी के 24 दिन बाद भी उक्त बैंक शाखाओं में लेनदेन सामान्य नहीं हो सका है। इसका कारण कैा की कमी बताया जा रहा है। कैश के लिए तीन हफ्ते से अधिक समय से परेशान लोग शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही बैंक की लाइन में खड़े होने हो गए।
विज्ञापन
बहराइच शहर, फखरपुर, गजाधरपुर, कैसरगंज, जरवल, महसी, मिहींपुरवा, नानपारा, पयागपुर, रुपईडीहा, हरदी व अन्य स्थानों की बैंकों में यही स्थिति रही। बैंक कर्मी सुबह 10 बजे पहुंचे तो लेकिन एक बार फिर मुख्यालय से पैसा नहीं मिलने की बात कहकर गेट बंद कर लिए। लाइन में खड़े लोगों को इंतजार करने की नसीहत दी। खाते से रुपये निकालने के इंतजार में शुक्रवार का दिन भी गुजर गया।
हरदी स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में सुबह से लाइन में लगे लोगों को 11 बजे कैश नहीं होने की जानकारी दी गई तो वह बिफर पड़े। इससे काफी देर तक वहां हंगामा हुआ। इस पर बैंक कर्मियों ने छत से भीड़ को समझाने का प्रयास किया। बताया कि पैसा मिलने पर भुगतान किया जाएगा।
उधर पयागपुर के सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक में भी लोगों की कतारें लगी रहीं। शहर के बैंकों में भी पैसा नहीं होने के चलते भुगतान लेने पहुंच लोग परेशान हुए। एचडीएफसी, एक्सिस व स्टेट बैंक के एटीएम 11 बजे खुले लेकिन एक घंटे में ही दो हजार के नोट खत्म हो गए। इसके बाद पहुंचे लोगों को भटकना पड़ा।