फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No attention was paid to the canal that was broken five days ago, the crops of the farmers are getting spoiled

Bahraich News: पांच दिन पूर्व कटी नहर की नही ली सुध, खराब हो रही किसानों की फसल

Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
No attention was paid to the canal that was broken five days ago, the crops of the farmers are getting spoiled
 चित्तौरा​ विकास खंड में कटी कैनी माइनर। 
धरसवा (बहराइच)। विकास खंड चित्तौरा का कैनी माइनर रविवार को कट गया था। इसके बाद आज तक इसे ठीक नही किया गया। इससे पूरे इलाके की फसल खराब हो रही है। ग्रामीणों ने कटी नहर को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ककरा से निकली सरयू नहर खंड पांच की कैनी माइनर रविवार को कट गई थी। इससे 100 हेक्टेयर से अधिक की फसल पानी में डूब गई थी। लगभग पांच दिन हो गए हैं, कटी नहर को ठीक नही किया जा सका है। इससे आज भी खेते में पानी भरा हुआ है। अधिक पानी होने के कारण धान की फसल पीली पड़ गई है। यदि यही हालात रहे ताे पूरी फसल बर्बाद हाे जाएगी।
विज्ञापन

इस समस्या से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कटी नहर को ठीक कराने की मांग की गई है। वहीं, दूसरी ओर सहायक अभियंता आकाश रावत ने बताया कि नहर कटने की जानकारी मिली थी। किसी अराजक तत्व ने नहर को काटा है। जिसपर कार्रवाई की जाएगी और नहर को जल्द ही बंद कराया जायगा। वहीं, जूनियर इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा आदेश मिलने के बाद ही माइनर बंधवाने का कुछ कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed