फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nisan yatra in bahraich

डोरी खींच के रखियो यह है बाबा को निशान...

Sat, 19 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 19 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
nisan yatra in bahraich
नानपारा में शनिवार को निकाली गई निशानयात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच/नानपारा। खाटू श्याम का निशान महोत्सव शनिवार को परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। रुपईडीहा से नानपारा तक श्याम भक्तों ने पैदल यात्रा कर नानपारा स्थित श्याम प्रभु के मंदिर में निशान अर्पित किया।
विज्ञापन


वहीं, बहराइच शहर में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित राणीसती मंदिर में निशान महोत्सव रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विधि विधान से निशान की पूजा हुई। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन


राणी सती मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल टेकड़ीवाल की अगुवाई में निशान महोत्सव व फाल्गुन की रंगभरी एकादशी का आयोजन हुआ। निशान पूजन के दौरान संदीप टेकड़ीवाल, अनिल टेकड़ीवाल, शिव मंगल मिश्र, विकास मलानी, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नानपारा नगर में स्थित श्याम प्रभु एवं राणी दादी सती मंदिर में शनिवार को रुपईडीहा, नानपारा, रिसिया आदि क्षेत्रों से श्याम भक्त भजन, कीर्तन करते हुए निशान लेकर पहुंचे। नगर भ्रमण के बाद पूजा अर्चना कर निशान श्याम प्रभु को अर्पित किया गया।

रुपईडीहा के श्रद्धालुओं ने रुपईडीहा से नानपारा तक 18 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। निशान यात्रा श्याम मंदिर से निकलकर श्याम बगीचा होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां निशान यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

यात्रा में रथ पर सजी श्याम प्रभु की झांकी आकर्षण चुरा रही थी। जगह-जगह शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा हुई। झांकी के साथ चल रहे भजन गायक कुमार सानू की टोली ने भजन प्रस्तुत किया।

डोरी खींच के रखियो यह है बाबा को निशान... और चढ़वा दे रहे बाबा श्याम निशान म्हारो, चढ़वा दे... गाया तो यात्रा में शामिल भक्त झूम उठे। इस मौके पर श्याम मंदिर खाटू श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।


निशान उत्सव में नानपारा, रुपईडीहा, नेपालगंज, मिहींपुरवा, मटेरा, बरदहा, शिवपुर से भारी संख्या में श्याम भक्तों ने निशान उत्सव में प्रतिभाग किया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगल पाठ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed