{"_id":"5fe4cd2f8ebc3e3e77198a3b","slug":"nine-houses-burnt-due-to-fire-bahraich-news-lko5565905168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से नौ घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से नौ घर जले
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा रानीपुर भट्ठा में बीती देर रात आग लग गई, जिससे ग्रामीणों के फूस के नौ घर व उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लगभग छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना तहसील मुख्यालय पर दी गई है, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से पीड़ितों की कोई मदद नहीं की गई है। अग्नि पीड़ित खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल रहा है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा रानीपुर भट्ठा में बुधवार देर रात शमीम पुत्र अंगनू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पड़ोसी इबरार, सुफियान, कुर्बान, नूरजहां, हबीब, इदरीश, तसौवर समेत नौ लोगों के घरों को चपेट में ले लिया, जिससे सभी घर व उनमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बैलगाड़ी, चारा मशीन, पंपिंग सेट, नकदी, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल गया। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तहसील पर दी। सूचना पाकर गुरुवार को सुबह लेखपाल विजय कुमार ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट तहसील को भेज दी है, लेकिन किसी भी अग्नि पीड़ित को तहसील की ओर से मदद नहीं दी गई है। पीड़ित खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।