{"_id":"5899fe344f1c1be7173784f9","slug":"nine-candidates-filed-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नामांकन कराते प्रत्याशीी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें चरण के लिए चल रहे नामांकन में मंगलवार को राज्यमंत्री समेत नौ प्रत्याशियों ने अपना परचा दाखिल किया। इनमें सपा के दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं निर्दलीय भी अब मैदान में आ गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच नामांकन कराए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जिले में 27 फरवरी को वोट पड़ेंगे। इसके लिए नामांकन का दौर चल रहा है। मंगलवार सुबह से कलेक्ट्रेट में नामांकन की शुरुआत हुई। सपा के राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर बलहा सीट से परचा भरा।
वहीं, भाजपा सांसद के नजदीकी सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता अक्षयवरनाथ कनौजिया निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बलहा सीट से मैदान में आ गए हैं। जबकि नानपारा विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए कृपाराम वर्मा ने रालोद के टिकट से परचा दाखिल किया। वहीं, महसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वंदना तिवारी मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन
बहराइच सदर सीट के लिए नैतिक पार्टी से फारुख अफजाल, भारतीय राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक पार्टी से रामफेरन व पीस पार्टी से मो. शकील ने परचा दाखिल किया है। कैसरगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामतेज यादव सपा के टिकट पर मैदान में उतरे हैं। उधर, पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र पांडेय ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। इस दौरान गहमागहमी रही। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस कर्मियों को भीड़ संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बलहा विधानसभा क्षेत्र से सांसद के करीबी व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता अक्षयवर नाथ कनौजिया भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन संगठन ने उन्हें नकार दिया। पूर्व मंत्री अक्षयवर लाल गोंड को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। इसके चलते अक्षयवरनाथ कनौजिया बगावत में आ गए। परचा दाखिल करने से साफ हो गया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देंगे। वहीं नानपारा में भाजपा से टिकट मांग रहे कृपाराम वर्मा को जब टिकट नहीं मिला, तब उन्होंने हाल ही में रालोद का दामन थामा। मंगलवार को रालोद से परचा भी दाखिल किया।
नामांकन के साथ ही परचा बिक्री का दौर भी जारी रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि बलहा, मटेरा, बहराइच, पयागपुर और कैसरगंज सीट के लिए एक-एक परचा बिका। वहीं नानपारा विधानसभा क्षेत्र में दो और महसी विधानसभा क्षेत्र में चार परचों की बिक्री हुई।