फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Newborn thrown in the garbage dump

फिर कूड़े के ढेर में नवजात को फेंका

Sun, 19 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 जरवलरोड कस्बे के पास हरचंदा मार्ग पर शनिवार देर रात एक नवजात कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। मेडिकल व्यवसायी की सूचना पर पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पर इलाज शुरू होते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बेटियों के प्रति संवेदनहीनता थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हैं कि शनिवार की रात जरवलरोड कस्बे के पास हरचंदा-जरवलरोड मार्ग पर कूड़े के ढेर में एक नवजात बेटी को किसी ने फेंक दिया। चाहे मां की मजबूरी रही हो या समाज का डर, लेकिन एक बार फिर ममता तार-तार हुई।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर पर पड़ी नवजात की चीख सुनकर रात में मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहे मनोज की नजर उधर गई तो वह भौचक रह गए। तीन सियार एक थैले की छीनाझपटी कर रहे थे। उसी के अंदर से नवजात की आवाज आ रही थी। मेडिकल व्यवसायी मनोज ने तत्काल एसपी डॉ. मनोज कुमार को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड आईसीयू के लिए रेफर कर दिया। रविवार को सुबह 5:15 बजे एंबुलेंस से नवजात बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर कुछ ही देर इलाज के दौरान ही उसकी सांसें थम गईं।


अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि बच्ची के मामले में जानकारी नहीं मिल सकी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed