{"_id":"5db873cd8ebc3e014f25ff24","slug":"newborn-found-in-a-lonely-place-bahraich-news-lko489311761","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनसान स्थान पर पड़ी मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनसान स्थान पर पड़ी मिली नवजात
विज्ञापन
रुपईडहीा के खैरनिया में लावारिस हालत में मिली नवजात।
- फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। खैरहनिया गांव में सुनसान स्थान पर मंगलवार को किसी ने एक नवजात को फेंक दिया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची डायल 100 टीम ने नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन कम वजन होने के कारण सीएचसी अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात कर रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव में मंगलवार को ग्रामीण आवागमन कर रहे थे। इसी दौरान एक सुनसान स्थान पर नवजात के रोने की आवाज आई। इस पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक नवजात पड़ी थी।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया गया। यहां भर्ती कर नवजात का प्राथमिक इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
एएनएम ने नवजात को दूध पिलाया। अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है, लेकिन उसका वजन कम है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सेे वार्ता की गई है। लिखा-पढ़ी के बाद नवजात को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया जाएगा। उधर, नवजात के मिलने पर क्षेत्र में तरह-तरह की बात लोग करते दिखे।
...ताकि न हा सके जानकारी
खैरहनिया गांव में नवजात को फेंकने के बाद उसे ईंट से चारों तरफ घेर दिया गया था, जिससे उसकी चीख लोगों को सुनने में परेशानी हो और लोग उस तक न पहुंच सकें। लेकिन नवजात के रोने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग नजदीक पहुंचे तो देखा कि नवजात चारो तरफ ईंट से घिरा था और बीच में ही पड़ा मिला।