{"_id":"5d8e39bd8ebc3e013c6cb9f6","slug":"nepali-girl-caught-with-smuggler-bahraich-news-lko4838792138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवती के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली युवती के साथ तस्कर को दबोचा
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने एक तस्कर को युवती के साथ पकड़ लिया। नेपाली तस्कर युवती को बेहतर नौकरी का झांसा देकर उसे खाड़ी देश बेचने के लिए ले जा रहा था। जवानों ने जांच के बाद तस्कर व युवती को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी के मुताबिक फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को तस्कर ने अपने जाल में फंसाया है।
रुपईडीहा में स्थित सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर तैनात इंस्पेक्टर रमेश कुमार की टीम आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग कर रही थी। एसएसबी के जवान शुक्रवार को सुबह 10 बजे सीमा पर गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान एक नेपाली युवती युवक के संग आती दिखी। उसे रोक कर एसएसबी जवानों ने पूछताछ की तो युवक ने पति-पत्नी होने की बात कही। लेकिन युवती के हिचकिचाने पर जवानों ने कड़ाई से पूछताछ की। इस पर युवती ने बताया कि युवक उसे दिल्ली में नौकरी के लिए ले जा रहा है। इस पर जवान युवक व युवती को कैंप कार्यालय ले गए।
विज्ञापन
यहां पर कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि युवक नेपाली युवती को बेहतर नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहा था। दिल्ली से उसे खाड़ी देश में बेच दिया जाता। इस पर जवानों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी तस्कर की पहचान सईद मियां निवासी कलंकी वार्ड नंबर 10 काठमांडू नेपाल के रूप में हुई है।
दोनों को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। वहां से पुलिस कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजेगी। कमांडेंट ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को फंसाया गया। इसके बाद आरोपी उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।