{"_id":"686974716550cb116204a2da","slug":"nepali-army-soldier-caught-smuggling-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133169-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तस्करी करते पकड़ा गया नेपाली सेना का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तस्करी करते पकड़ा गया नेपाली सेना का जवान
Sun, 06 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाली सुरक्षा एजेंसियां लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ रही हैं। शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा एजेंसियाें द्वारा स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर नेपाली सेना का जवान निकला। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। सेना के जवान के घर से भी भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुआ है।
नेपाल के बांके जिला के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ ब्यूरो व बनकटवा पुलिस कार्यालय की टीम ने बैजनाथ गांव निवासी संजू आले के घर छापा मारा था। संजू के पास से व उसके घर से 10 ग्राम 620 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुआ।
बताया कि जांच में पता चला कि संजू सेना का जवान है। शुरुआती जांच में यह पहचान फर्जी लगी लेकिन जब काठमांडू स्थित सेना के मुख्यालय से इसकी पुष्टि करवाई गई तो संजू को सेना का जवान बताया गया। आरोपी तस्कर संजू की तैनाती काठमांडू स्थित जगदल गढ़ में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है।