फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal elephant dies in suspicious circumstances

नेपाल के हाथी की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 28 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nepal elephant dies in suspicious circumstances
बहराइच-लखीमपुर सीमा के पास स्थित खैरटिया गांव में मरा हाथी व जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। दुधवा टाइगर रिजर्व के लखीमपुर खीरी और कतर्नियाघाट रेंज की सीमा पर रेलवे लाइन के किनारे शनिवार को एक नेपाली हाथी का शव पड़ा मिला। संदिग्ध हालात में तारों के बीच उलझा हुआ उसका शव मिलने की सूचना पर दोनों रेंज के डीएफओ व दुधवा के फील्ड डायरेक्टर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सात घंटे से दोनों रेंज की सीमा विवाद में मामला फंसा हुआ है। हालांकि वन विभाग ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन देर शाम तक उसके शव को मौके से हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व अंतर्गत लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटिया गांव का हिस्सा कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। खैरटिया गांव में गोंडा-मैलानी रेलवे लाइन के पास पिलर संख्या 177/5 के निकट किसान जागीर सिंह के खेत में एक नर हाथी को दोपहर कुछ लोगों ने मृत हालत में देखा। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, नार्थ खीरी के डीएफओ मनोज सोनकर, बेलरायां के रेंजर दिनेश भदोला, कतर्नियाघाट के डीएफओ जीपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, वन दरोगा मयंक पांडेय, कौशलकिशोर आदि मौके पर पहुंचे। हाथी का शव तारों के बीच फंसा है।
कतर्नियाघाट के एसडीओ यशवंत सिंह ने बताया कि हाथी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। संभावना है कि तार फेसिंग में करंट दौड़ने की वजह और गड्ढे से नहीं निकल पाने के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि अभी सीमा विवाद नहीं सुलझ सका है। इसके बावजूद तीन चिकित्सकों के पैनल से उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

30 साल का है नर हाथी
उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन के पास मृत मिले हाथी की उम्र 30 वर्ष है। वह नर हाथी है। संभावना है कि धान के खेत में भोजन की तलाश में जाते समय गड्ढे में गिर गया और वहां से बाहर निकलने के प्रयास में तार में फंसकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed