फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Need to groomen talent of rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को संवारने की जरूरत

Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Need to groomen talent of rural areas
बाबागंज (बहराइच)। समाज सेवी संस्था की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को एसएसबी अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से निखारने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट तपन कुमार दास व ब्लॉक नवाबगंज के प्रमुख जयप्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक शिवपूजन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। कमांडेंट तपन कुमार दास ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षा व्यक्ति के लिए आवश्यक है। उसी प्रकार खेलकूद भी शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में सभी स्पर्धाओं के विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वहीं, बाबागंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को रामचरित मानस देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमाकांत तिवारी, धीरेंद्र कुमार शर्मा, पंकज कुमार कश्यप, राकेश वर्मा, भानु प्रताप सिंह, दस्तगीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed