फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Need cleaning, not success: SP

सफाई नहीं, सफलता चाहिए : एसपी

Wed, 10 Feb 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Need cleaning, not success: SP
सफाई नहीं, सबहराइच। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार रात एसपी के तेवर सख्त रहे। बैठक में एसपी से नजरें मिलते ही देहात कोतवाल के होश उड़ गए। एसपी कुछ कहते, इससे पहले ही कोतवाल सफाई पेश करने लगे। कोतवाल बोले- सर! टीमें लगी हुईं हैं। प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी ने देहात कोतवाल के साथ ही कैसरगंज व पयागपुर थानाध्यक्ष को घटना का अनावरण करने का निर्देश देते हुए चेतावनी भी दी। बैठक में डीएम शंभु कुमार ने भी पहुंचकर सीएम के आगमन को लेकर थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार देर शाम एसपी डॉ. विपिन मिश्र की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। एसपी ने बैठक शुरू की तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। हाल में ही हुए कुछ खुलासों से संबंधित थानाध्यक्षों से भी एसपी नाराज दिखे। एसपी ने साफ लहजे में कहा कि हर हाल में घटनाओं पर विराम लगना चाहिए। एसपी ने देहात कोतवाल से कहा कि चंद दिनों में ही दो लाशें मिली हैं। जल्द ही दोनों की शिनाख्त कराकर घटनाओं का अनावरण किया जाए। इसके बाद कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता व पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह से एसपी रूबरू हुए। थानाध्यक्ष कुछ कहते तब तक एसपी ने दो टूक कहा कि सफाई नहीं सफलता चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम शंभु कुमार व एसपी डॉ. विपिन मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी टीएन दुबे, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव, कैसरगंज शंकर प्रसाद, महसी सीओ कमलेश सिंह समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed