फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NCC cadets move rally

एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

Sat, 27 Jul 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets move rally
बहराइच नगर में कारगिल विजय दिवस के समापन पर रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शनिवार को एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली। पुलिस लाइंस मैदान में कारगिल शहीदों को याद करते हुए पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर यातायात पुलिस, महराज सिंह इंटर कॉलेज और ग्लोबल ग्रीन ग्रुप की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कचहरी रोड स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जबकि दूसरे दिन महराज सिंह इंटर कॉलेज के 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन के छात्रों की ओर से हरित विजय रैली निकाली गई जो कॉलेज से अस्पताल चौराहा होते हुए पुलिस लाइंस पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य एसएन शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल में तैनात जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए प्राण दे दिए थे। हम सभी उनके बलिदान को कभी भूल नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोगों ने पौधरोपण किया और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संस्था के संचालक अर्चित मिश्रा, टीएसआई शेषमणि पांडेय, अपर्णा मिश्रा, एसके कौल, संतोष दूबे, विश्वजीत राय, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed