फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nayapurwa village becomes hotspot, people imprisoned in homes

नयापुरवा गांव बना हॉटस्पाट, लोग घरों में कैद

Sun, 19 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nayapurwa village becomes hotspot, people imprisoned in homes
मिहींपुरवा कस्बा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन द्वारा लगायी गई बैरीकेटिंग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/गायघाट। प्रशासन की ओर से मिहींपुरवा के नयापुरवा गांव को हॉटस्पाट बनाया गया है। गांव के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सभी मार्गों को सील कर दिया गया है। वहीं फखरपुर के भिलोरा बासू निवासी संक्रमितों के एक माह से लखनऊ में होने के चलते गांव को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया है। मीरपुर कोनिया गांव पहले से ही हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा के नयापुरवा गांव निवासी एक महिला इलाज के लिए लखनऊ गई थी। लखनऊ में इलाज से पूर्व महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें महिला पॉजिटिव निकली। इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई। लखनऊ प्रशासन की रिपोर्ट पर नयापुरवा गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। रविवार को उपजिलाधिकारी बाबूराम, थानाध्यक्ष जेएन शुक्ला ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा के साथ गांव पहुंचकर दौरा किया। लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने घर-घर सामान पहुंचाने के लिए कर्मचारी नामित किए। हॉटस्पॉट बनने से गांव की करीब एक हजार आबादी 14 दिनों के लिए घरों में कैद हो गई। उधर जरवल विकास खंड के मीरपुर कोनिया गांव निवासी प्रधान पति की मौत के मामले में वहां पर व्यवस्था और चौकस कर दी गई है। कोविड-19 के प्रभारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मीरपुर कोनिया गांव पहले से ही हॉटस्पॉट है। डॉ. अतुल ने बताया कि फखरपुर के भिलोरा बासू गांव निवासी दो युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों एक माह से लखनऊ में ही ठहरे हैं। ऐसे में गांव को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया है। स्वास्थ्य कर्मी संबंधित के परिवारीजनों का सैंपल जांच के लिए एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed