{"_id":"56eee4224f1c1b3327f150cc","slug":"nawabganj-measles","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में फैला खसरा, 20 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज में फैला खसरा, 20 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बानपुर में खसरे से पीड़ित बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
नानपारा तहसील के नवाबगंज कस्बे में खसरा फैल गया है। बच्चों के साथ बड़े भी चपेट में आ गए हैं। सभी को तेज बुखार के साथ बड़े-बड़े दाने निकल रहे हैं। यह दाने पूरे शरीर में जख्म के रूप में परिवर्तित हो रहे हैं। कस्बे के लोगों ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन अब तक कोई भी टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
कस्बे में लगभग 20 लोग खसरे की चपेट में हैं। इनमें चार की हालत नाजुक है। तराई में बदल रहे मौसम के कारण इस समय खसरा कहर बरपा रहा है। नानपारा तहसील के कस्बा नवाबगंज अंतर्गत मोहल्ला जुलाहनपुरवा, चौक बाजार और रुपईडीहा मार्ग के मोहल्लों में खसरा से 20 लोग पीड़ित हैं। पांच दिनों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
इनमें मोहल्ला निवासी सिराज अहमद (30), जैनब (10), निशा (6), अंसार (22), यूसुफ (9), सरफुद्दीन (12), अजहरुद्दीन (20), राजिया (9), निशा (8) समेत 20 लोग बीमार हैं। इनमें सिराज, सरफुद्दीन, निशा और अंसार की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद, शमीम, इबरार आदि का कहना है कि खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ कार्यालय को दी गई थी। लेकिन अब तक चिकित्सकों की टीम गांव नहीं पहुंची है। जिसके कारण प्रतिदिन खसरा पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सीएमओ डॉ. कुलभूषण जैन का कहना है कि टीम गांव भेजी जा रही है।