{"_id":"69fce87a38a4ca131806ddb5","slug":"nanpara-dehat-will-now-have-6-polling-stations-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-148927-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नानपारा देहात में अब होंगे 6 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नानपारा देहात में अब होंगे 6 मतदान केंद्र
Fri, 08 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 08 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
नानपारा। विकासखंड बलहा की ग्राम पंचायत नानपारा देहात में डुप्लीकेट मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदान केंद्रों की संख्या दो से बढ़ाकर छह कर दी गई है। मतदान केंद्र बढ़ाने की मांग करने वाले पंकज जायसवाल ने बताया कि पहले मतदाताओं को सआदत इंटर कॉलेज और गल्ला मंडी स्थित केंद्रों पर मतदान के लिए काफी दूर जाना पड़ता था।
इससे खासकर बुजुर्गों, बीमारों और महिलाओं को परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि अब अधिकांश मतदाताओं का मतदान केंद्र लगभग 500 मीटर की दूरी के भीतर आ गया है, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम होगी और मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
डुप्लीकेट सूची के अनुसार नए मतदान केंद्र श्री शंकर इंटर कॉलेज, नील कोठी, कोरियन बनकटी और भज्जापुरवा में बनाए गए हैं। संदीप सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र बढ़ाने की मांग को लेकर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी भी की थी।