फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nagar Panchayat president's husband started construction on the land of village society

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने ग्राम समाज की जमीन पर शुरू कराया निर्माण

Sat, 26 Oct 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat president's husband started construction on the land of village society
जरवल के अहमदशाहर नगर में जरवल पंचायत अध्यक्ष के पति द्वारा बनवाया जा रहा मकान। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने अहमदशाह नगर मोहल्ले में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर मकान का निर्माण शुरू करा दिया है। इसकी जानकारी होने पर सभासद पति ने एसडीएम को पत्र भेजा। एसडीएम ने जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है। उधर, अध्यक्ष के पति का कहना है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत की अध्यक्ष तस्लीम बानो हैं। नगर के कृष्णानगर मोहल्ले की सभासद कोमललता के पति चंदन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज को शिकायती पत्र भेजा है। एसडीएम को भेजे पत्र में उनका कहना है कि अध्यक्ष के पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन दबंगई के चलते ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

सभासद पति का कहना है कि अहमद शाह नगर में ग्राम समाज की गाटा संख्या 598 पर सात बिस्वा जमीन स्थित है। यह जमीन कीमती है। लेकिन दबंगई के दम पर अध्यक्ष पति ने अपना निजी मकान का निर्माण शुरू करा दिया है। सभासद पति का कहना है कि चेयरमैन पति पर करीब 13 गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। जिससे नगर के लोग चेयरमैन की दबंगई से डरकर शिकायत नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम रामजीत मौर्य का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनवा रहे हैं तो जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए टीम गठित की गई है। दीपावली पर्व के बाद तहसीलदार की अगुवाई में टीम जांच करने के लिए नगर पहुंचेगी।

अपनी जमीन पर करा रहे निर्माण
जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति इंतिजार अहमद पर लगाए जा रहे आरोप के मामले में बात की गई तो उनका कहना है कि जमीन मेरी है। मैं ग्राम समाज की जमीन पर कोई निर्माण नहीं करा रहा हूं। जमीन की पैमाइश क्षेत्रीय लेखपाल ने शुक्रवार की सुबह की है। ग्राम समाज की जमीन से दो फुट दूरी पर निर्माण कराया जा रहा है। सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed