फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nadona defeated Semgarha

Bahraich News: नदौना ने सेमगढ़ा को हराया

Sun, 15 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nadona defeated Semgarha
धरसवां में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। -संवाद
धरसवां। राम तेज पांडेय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में नदौना ने सेमगढ़ा को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही नदौना की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेमगढ़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 85 रन बनाए। रोहित ने टीम के लिए सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नदौना की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की। टीम ने महज 5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन



नदौना के इकबाल ने मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 35 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी झटके। टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला रविवार को जेपी इलेवन और नदौना के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed