फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: लूट के 30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 24 Jan 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
NA
पयागपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में दिनदहाड़े व्यापारी से कट्टे के जोर पर हुई 12 लाख की लूट में पुलिस अभी भी अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस की जांच घटना स्थल के आसपास मिले संदिग्ध नंबरों पर टिकी हुई है। प्रकरण की जांच व खुलासे में जिले की तीन और डीआईजी की एक टीम पड़ताल कर रही है। लेकिन घटना के 30 घंटे से अधिक बीतने के बाद अभी भी किसी बदमाश की धरपकड़ नहीं हो सकी है। हालांकि एसपी प्रशांत वर्मा 24 घंटे के भीतर प्रकरण के खुलासे का दावा कर रहे हैं। वहीं समय बीतने के साथ ही व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। पयागपुुर थाने से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सोमवार को भूपगंज बाजार निवासी किराना के थोक व्यापारी दीपक अग्रवाल के छोटे भाई गौरव से बाइक सवार नकाबपोशों ने तमंचे दिखाकर 12 लाख रुपए लूट लिए थे। घटना के समय पैसे छीनते समय बदमाशों ने गौरव पर कट्टे की बट से वार भी किया जिससे व्यापारी के सर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से ही व्यापारियों में खौफ है और व्यापारी सोमवार को दुकानें बंद कर अपना विरोध भी जता चुकें हैं। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को जल्द खुलासे का निर्देश दिया था। वहीं डीआईजी स्वयं एक टीम बनाकर प्रकरण की जांच करवा रहे हैं। लेकिन घटना के 30 घंटे बीतने के बाद भी अभी पुलिस के हाथ अपराधियों की गिरेबान से दूर हैं। अभी तक पुलिस घटना में शामिल किसी भी संदिग्ध की पहचान करने में नाकाम रही है। व्यापार मंडल के महामंत्री सतेंद्र केडिया ने बताया कि पुलिस को खुलासे के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। अगर तय समय में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने में नाकाम रहती है तो क्षेत्र के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतरेंगे।इनसेट-
विज्ञापन

पूछताछ की जा रही, कई संदिग्ध नंबर मिले
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए जीजान से लगी हुई है। घटना स्थल के आसपास से आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। वहीं सर्विलांस टीम भी पूरी तरह सक्रिय है और कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबरों से कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मिली हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा और अपराधी जेल में होंगे।
विज्ञापन

कोट-
घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें लगी हुई हैं जिसमें तीन जिले की और एक डीआईजी की ओर से गठित टीम है। पुलिस टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। अगले 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत वर्मा, एसपी
............
जितेन्द्र दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed