{"_id":"63ced4ca437d5363ae3ef8b7","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-62950-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किराना व्यापारी से दिन दहाड़े 12 लाख की लूट, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किराना व्यापारी से दिन दहाड़े 12 लाख की लूट, हालत गंभीर
Tue, 24 Jan 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर किराना व्यापारी से 12 लाख रुपये लूट लिए। उस पर तमंचे की बट से हमला भी किया। थाने से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गुस्साए व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा कर बाजार बंद कर दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने एएसपी, नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कुछ देर बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी किराना व्यवसायी दीपक अग्रवाल का पंडितपुरवा-भूपगंज मार्ग पर गोदाम व मकान है। दीपक किराना, आटा व तेल के थोक विक्रेता हैं। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे उनका छोटा भाई गौरव उर्फ गोलू शनिवार व रविवार की बिक्री के 11, 97, 260 रुपये जमा करने भूपगंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा जा रहा था। रुपयों से भरा बैग लेकर जैसे ही गौरव गोदाम से बाहर निकला तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। गौरव घायल होकर वहीं गिर गया और बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही खुलासा होगा।
दिनदहाड़े हुई इस लूट से व्यापारियों ने नाराजगी देखने को मिल रही है। खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने अधिकारियों का घेराव किया और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार मंडल के महामंत्री सतेंद्र केडिया, उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल, दानेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि अधिकारियों को 72 घंटे के अंदर घटना के खुलासे का समय दिया गया है। ऐसा न होने पर व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों के समझाने पर वे मानें। इस दौरान ओमप्रकाश मिश्र, कपीस सिंह, व्यापारी विनोद चौरसिया, बृजेन्द्र सिंह, महेश अग्रवाल, चिंटू माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात की सूचना मिलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। नाराज व्यापारियों ने एक-एक कर दुकानें बंद करनी शुरु कर दीं। कुछ ही देर में भूपगंज बाजार की दुकानें बंद हो गईं। बाजार में सन्नाटे जैसा माहौल देखने को मिला। खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।