फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: प्रमुख सचिव गृह, एसपी और तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक तलब

Sat, 21 Jan 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी दो महिलाओं को गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तार करने के मामले में प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह, गोरखपुर जोन के आईजी, जिले के एसपी, महिला एसओ व कोतवाली देहात के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को तलब किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने पीड़ित महिलाओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी 28 जनवरी को जवाब देने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात के चिलवरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी 50 वर्षीय महिला के घर कोतवाली देहात के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ शाम पौने आठ बजे बिना किसी वारंट के महिला व उसकी ननद को जीप में बैठाकर महिला थाने में लाकर बंद कर दिया था। महिलाओं का आरोप था कि प्रभारी निरीक्षक सिंह ने उनके साथ गाली गिलौज करते हुए छेड़छाड़ व अभद्रता भी की थी। पीड़ित पक्ष के परिजनों की ओर से मामले में उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने घटना को गंभीर मानते हुए दोनों महिलाओं को तत्काल रिहा करने के निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया था। महिलाओं के साथ घटित घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के विरोध में महिला के परिजनों ने बिना वारंट के गिरफ्तारी व आदि को लेकर परिजनों ने सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता निशा तिवारी, श्रेयास अग्रवाल व सदाशिव की टीम के माध्यम से रिट दायर की थी। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एएस बोपन्ना व हिमा कोहली ने मामले में बीते 20 जनवरी को सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव गृह, आईजी जोन गोरखपुर, एसपी बहराइच, महिला थानाध्यक्ष समेत तत्कालीन कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह को नोटिस जारी करते हुए 28 जनवरी को तलब स्पष्टीकरण मांगा है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद पुलिस महकमे हड़कंप की स्थित बनीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed