{"_id":"63cae134cc1f1c1f6b05d214","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-59945-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गरिमा व सम्मान के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गरिमा व सम्मान के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
Sat, 21 Jan 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित किए जाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक की।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाए। कहा गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी पूरी भव्यता/उत्कृष्टता के साथ आयोजित किए जाएं।
डीएम डॉ. चंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 से बचाव तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। तहसील एवं ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीएम व बीडीओ को तथा ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्राम स्तरीय अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हों। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ. एसके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी चैधरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।