{"_id":"63cae29d3d067208080467be","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-59671-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौनी अमावस्या पर चलेंगी 54 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौनी अमावस्या पर चलेंगी 54 अतिरिक्त बसें
Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। निगम प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मौनी अमावस्या के मौके पर 54 अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा निगम प्रशासन ने रोडवेज बस अड्डे पर भी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
निगम प्रशासन की ओर से मौनी अमावस्या के मौके पर यात्रियों की विशेष सुविधा को ध्यान रखते हुए 54 अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था बनाकर एआरएम को बस अड्डे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए है।
जिला मुख्यालय के डिपो से मौजूदा समय करीब 80 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है, लेकिन प्रत्येक वर्ष माघ मेले में जिले से उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के सापेक्ष डिपो से संचालित बसें कम पड़ जाती थी। इसलिए निगम प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के संचालन कराने की कार्ययोजना को हरी झंडी देते हुए रूपईडीहा से पांच, नानपारा से तीन, पयागपुर से चार व मिहीपुरवा से दो और जिला मुख्यालय से 40 अतिरिक्त बसों को संचालित कराने के निर्देश जारी किए है। श्रद्धालु यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बस अड्डे पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर व्यवस्थाएं रहेंगी चाक चौबंद
श्रद्धालुओं के लिए जिला मुख्यालय व जिले के अन्य स्थानों से 54 अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बसें बढ़ाई भी जा सकतीं हैं। बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए एआरएम को स्टेशन पर व्यवस्थाओं का दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। -अंकुर विकास, आरएम देवीपाटन मंडल