फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder

सगे भाइयों ने सो रहे चचेरे भाई को गंड़ासे से काट डाला

Sat, 29 Jun 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
murder
नानपारा (बहराइच)। लोधनपुरवा वैवाही गांव में छत पर सो रहे चचेरे भाई पर सगे भाइयों ने गड़ासे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े तो हमलावर धारदार हथियार लहराते हुए धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र खैरीघाट अंतर्गत लोधनपुरवा वैवाही गांव निवासी पैकरमा (35) पुत्र रामशंकर शुक्रवार रात गर्मी अधिक होने के चलते छत पर सो रहा था। छत पर ही कुछ दूरी पर पैकरमा के भाई राजू और लालता लेटे हुए थे। रात 12 बजे के आसपास पड़ोसी चचेरा भाई बिरजा अपने सगे भाई कनछेद के साथ छत पर आ धमका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने गड़ासा और बांका से सो रहे पैकरमा के गले और सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला। पैकरमा की चीख सुनकर राजू और लालता की नींद खुल गयी। दोनों भाइयों का कहना है कि भाई पैकरमा तड़प रहा था जबकि बिरजा और कनछेद गला रेत रहे थे। राजू और लालता पैकरमा को बचाने दौड़े तो बिरजा और कनछेद ने धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े तब तक दोनों हमलावर भाई छत से कूदकर भाग निकले। परिवारीजन एकत्रित हुए लेकिन तब तक पैकरमा की मौत हो चुकी थी। पैकरमा की मौत से घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। सूचना थाने पर दी गयी।
भोर में अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने अपर पुलिस अधीक्षक को बताया कि बिरजा अरसे से अपनी पत्नी के साथ पैकरमा के अवैध संबंध होने का शक करता था।
इस मामले में पूर्व में कई बार विवाद भी हो चुका है। उसी के चलते रात में बिरजा अपने भाई कनछेद के साथ छत पर चढ़ गया और धारदार हथियार से बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी बिरजा और कनछेद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक पैकरमा का छोटा भाई राजू और हत्या आरोपी बिरजा आपस में साढ़ू लगते हैं। इसके चलते दोनों परिवारों में नजदीकियां और भी अधिक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed