{"_id":"67a65f215bdf61d31f05719a","slug":"municipality-shocks-electricity-corporation-demands-rs-518-crore-bahraich-news-c-98-1-brp1009-126395-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पालिका का बिजली निगम को झटका, मांगे 5.18 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पालिका का बिजली निगम को झटका, मांगे 5.18 करोड़
Sat, 08 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की दोनों नगरपालिकाओं पर 3.10 करोड़ का बिजली बिल बकाया होने का मामला उठने पर नगरपालिका प्रशासन ने विद्युत निगम पर पलटवार किया है। पालिका प्रशासन ने बिजली दफ्तरों व शहर में चल रहे उपकेंद्रों पर 5.18 करोड़ रुपये का जल व संपत्ति कर बकाया होने की बात कहते हुए इसे शीघ्र जमा कराने के लिए विद्युत निगम के एक्सईएन को पत्र भेजा है। साथ ही कहा है कि इसी धनराशि से बकाया बिजली बिल का समायोजन हो जाएगा। पालिका प्रशासन के इस हाईटेंशन झटके से विद्युत निगम में हलचल मच गई है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम का कार्यालय ऊर्जा भवन सरिया मील रोड पर है। यहीं पर निगम के दो अन्य खंडों के अधिकारी भी बैठते हैं। इसी के साथ नौ उपखंड कार्यालय हैं।
नगर पालिका विद्युत निगम से प्रति वर्ष कार्यालय व दस बिजली घरों से संपत्ति कर के रूप में 51.34 लाख रुपये टैक्स लेती है, लेकिन वर्ष 2020-21 से विद्युत निगम ने पालिका प्रशासन को न तो टैक्स दिया और न ही बिजली बिल में इस पैसे का समायोजन कराया है। इसी को लेकर अब पालिका प्रशासन ने विद्युत निगम से अपना बकाया टैक्स मांगा है, ताकि बकाया बिजली बिल की राशि समायोजित की जा सके।
विज्ञापन
पुरानी बकायेदारी ही ज्यादा
संपत्ति कर के रूप में बिजली निगम पर केवल बहराइच में ही 2020-21 का तीन करोड़ 64 लाख 40 हजार 521 रुपये बकाया है। इसके के बाद वित्तीय वर्ष 2021-22, 22-23 व 23-24 में भी विद्युत निगम ने न तो बकाया संपत्ति कर जमा किया और न ही बिजली बिल में इसका समायोजन ही किया है। देखा जाए तो प्रति वर्ष संपत्ति कर के रूप में 51.34 लाख रुपये नगर पालिका को मिलने चाहिए।
निगम के एक्सईएन को भेजा है नोटिस
अमर उजाला के माध्यम से पता चला है कि नगर पालिका परिषद बहराइच पर करीब तीन करोड़ रुपये के बिजली बिल की बकायेदारी है। उधार की बिजली जला रहीं नगर पालिकाएं, 3.10 करोड़ बकाया शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नगरपालिका प्रशासन बहराइच ने एक्सीएन को नोटिस भेजकर बकाया बिजली बिल का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलने पर बिजली निगम पर बकाया संपत्ति कर से बिजली बिल का समायोजन कराया जाएगा। - प्रमिता सिंह, ईओ नगर पालिका प्रशासन
शासन से होता है समायोजन
नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। यदि कोई संपत्ति कर का पैसा है तो उसका समायोजन शासन स्तर पर होता है। वहां से ही हो जाएगा। -शैलेंद्र कुमार, एक्सईएन