फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Multi-purpose hub to be built on 100 acres on the international border

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 100 एकड़ में बनेगा बहुउद्देश्यीय हब

Sun, 28 Aug 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Multi-purpose hub to be built on 100 acres on the international border
बहराइच-रुपईडीहा हाईवे पर गंगापुर के पास बहुउद्देशीय हब के लिए देखी गई जमीन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से होकर नेपाल जाने वाले व नेपाल के रास्ते भारत आने वाले विदेशी सैलानियों व अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर निवासरत लोगों की सुविधा के लिए रुपईडीहा में 100 एकड़ भूमि पर बहुउद्देश्यीय हब बनाया जाएगा। जिसमें स्कूल, मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, व्यावसायिक कॉंम्प्लेक्स, शॉपिंग माल, बस अड्डा, खेल मैदान आदि का निर्माण करवाया जाएगा। बहुउद्देश्यीय हब के लिए शासन के दिशा-निर्देशों में जिला प्रशासन ने बॉर्डर के पास जमीन की तलाश शुरू कर दी है। राजस्व टीम ने गंगापुर गांव के पास 100 एकड़ जमीन का सर्वे किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय मार्गों पर सीमा के अंदर सभी जरूरी सुविधाओं से लैस बहुउद्देश्यीय हब बनाने का निर्देश दिया गया है। 100 एकड़ भूमि में बनने वाले इस बहुउद्देश्यीय हब के लिए जिला प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। राजस्व टीम ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे के समीप भूमि का सर्वे शुरू किया है। राजस्व टीम की ओर से रुपईडीहा कस्बे से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित हाईवे के किनारे गंगापुर-जैतापुर गांव में भूमि का सर्वे किया है। सर्वे टीम ने हाईवे से सटी 100 एकड़ भूमि को बहुउद्देश्यीय हब के चिन्हित कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

आसान नहीं होगा भूमि अधिग्रहण, किसानों ने किया विरोध
रुपईडीहा। बहुउद्देश्यीय हब के लिए गंगापुर गांव में अचानक किए गए खेतों के सर्वे से किसान सकते में आ गए। किसानों ने जब सर्वे टीम से जानकारी ली, तो उन्हें भूमि अधिग्रहण का पता चला। इसके बाद से किसान इसका विरोध कर रहे हैं और अपनी खेती योग्य भूमि देने से इंकार कर रहे हैं। इस संबंध में गंगापुर के किसानों ने विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, तहसीलदार नानपारा व एसडीएम को पत्र देकर जमीन देने से मना किया है। गंगापुर-जैतापुर के रहने वाले किसान चंद्रशेखर वर्मा, महाराजदीन वर्मा, बहोरी, राम मनोहर, शिवाकांत, मंजू मौर्य, अनिल वर्मा, माधुरी देवी, मुंशीलाल, राम कुमार, रमेश कुमार, जगतराम, शांती देवी, रामशरण, मुन्नी देवी आदि ने बताया कि उनकी जमीन उपजाऊ है और वह उस पर वर्षों से खेती करते चले आ रहे हैं। सरकार की किसी भी योजना के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने भी किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए डीएम को पत्र लिखकर बंजर व कम उपजाऊ जमीन को सर्वे करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय हब के लिए बहराइच में रुपईडीहा का चिह्नांकन किया गया है। शासन के निर्देश पर 100 एकड़ जमीन का सर्वे किया जा रहा है। गंगापुर के अतिरिक्त भी जमीन देखी गई है। अभी स्थान का चिह्नांकन पूर्ण नहीं हुआ है। जहां भी बहुउद्देश्यीय हब के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी, वहां भूमि स्वामियों को अच्छा मुआवजा दिया जाएगा। -डॉ. दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed