{"_id":"6480b9b4da99529ad6092a74","slug":"mps-car-collided-fight-bahraich-news-c-13-1-277145-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सांसद की गाड़ी को मारी टक्कर, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सांसद की गाड़ी को मारी टक्कर, मारपीट
Wed, 07 Jun 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे सांसद बहराइच की गाड़ी को मंगलवार की रात नशे में धुत पेवर ड्राइवर ने पलटने का प्रयास किया। वहीं जब सांसद के ड्राइवर व सांसद ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर साथियों के साथ मारपीट पर उतारु हो गया। सांसद ने मोतीपुर पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने पेवर को सीज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सांसद के चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर को जेल भेज दिया है।
बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड मंगलवार की रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह अपनी गाड़ी से दरोगापुरवा के आगे गोपिया नहर के बीच मोड पर पहुंचे ही थे तभी उनकी गाड़ी में नशे में धुत्त पेवर मशीन (रोड निर्माण में गिट्टी उठाने वाली गाड़ी) ड्राइवर ने टक्कर मार दी।
यही नहीं चालक ने पेवर मशीन से उनकी गाड़ी को खाई में पलटने का भी प्रयास किया। ड्राइवर की इस हरकत से सभी सकते में आ गए। सांसद के ड्राइवर व उनके सहयोगी सुप्रीम पांडेय ने गाड़ी से उतर कर इसका विरोध किया तो नशेड़ी ड्राइवर ने अपने 10 साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। दोनों के चीखने और सांसद के गनर के उतरने पर सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांसद के ड्राइवर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर के साथ पेवर मशीन पर 10 लोग मौजूद थे। सभी ने सुप्रीम पांडेय को डंडों से मारा। उन्होंने बताया कि थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि सड़क बनाने वाली पेवर मशीन के ड्राइवर व 10 मजदूरों ने सांसद की गाड़ी को पलटने का प्रयास करते हुए मारपीट की। सांसद के ड्राइवर सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर ड्राइवर व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर को जेल भेजने के साथ ही पेवर मशीन को सीज कर दिया गया है। 10 अज्ञात की तलाश की जा रही है।