फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MP sent a letter regarding expansion of Nanpara's border

सांसद ने नानपारा की सीमा विस्तार को लेकर भेजा पत्र

Sun, 11 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
MP sent a letter regarding expansion of Nanpara's border
नानपारा (बहराइच)। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर सांसद ने शासन को पत्र भेजा है। मामले में रविवार को सांसद ने एसडीएम से वार्ता कर नपाप के सीमा विस्तार पर चर्चा कर रूपेरखा तैयार की है।
विज्ञापन

जिले के सांसद अक्षयवर लाल गौड़ ने नगर निकाय चुनाव से पूर्व नानपारा नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर प्रयास शुरू कर दिया है। मामले में सांसद गौड़ ने शासन को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद नानपारा में शामिल होने वाले गांवों का उल्लेख करते हुए नपाप क्षेत्र में सीमा विस्तार को आवश्यक बताया है। शासन ने सांसद के पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन

डीएम को पत्र मिलने के बाद रविवार को सांसद गौड़ ने नानपारा एसडीएम अजीत परेश के साथ बैठक कर सीमा विस्तार के लिए नगर पालिका का क्षेत्रफल बढ़ाने व इसमें शामिल होने वाले गांवों के बारे चर्चा करते हुए गांवों को सूची एसडीएम को सौंपी है। सांसद गौड़ ने बताया कि नगर पालिका नानपारा के परिसीमन को लेकर वह पहले से ही प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को पत्र के माध्यम से नगर पालिका नानपारा को क्षेत्रफल बढ़ाए जाने का अनुरोध कर चुकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed