{"_id":"684df16a6c301a32c40bdf84","slug":"mother-was-sleeping-on-the-roof-with-her-daughters-son-hanged-himself-in-the-room-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132172-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेटियों के साथ छत पर सो रही थी मां, कमरे में बेटे ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेटियों के साथ छत पर सो रही थी मां, कमरे में बेटे ने लगा लिया फंदा
Sun, 15 Jun 2025 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत हसुलिया के मजरा बिचपरी निवासी अर्जुन (19) का शव शनिवार की सुबह उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आई मोतीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा।
मोतीपुर क्षेत्र के बिचपरी निवासी में सुरेश ने बताया कि शुक्रवार की रात बेटे अर्जुन का खाना खाने के दौरान परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने कमरे में सोने की बात कही। अर्जुन की मां कोकिला अपनी तीन बेटियों के साथ छत पर सोने चली गई। सुबह जब उठी तो अर्जुन का शव घर में टिनशेड से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अर्जुन शराब पीने का आदी था, इसी बात को लेकर उसे समझाया गया था। थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।