फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother-son killed in accidents, five injured

Bahraich News: हादसों में मां-बेटे की मौत, पांच घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mother-son killed in accidents, five injured
बहराइच/फखरपुर। होली मिलने ससुराल जा रहे दो बाइक सवारों को बुधवार की शाम तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। वहीं बाइक चालक व दूसरी बाइक पर सवार मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक दूसरी दुर्घटना में बुजुर्ग घायल हो गया। बहराइच-नानपारा मार्ग पर मवेशी से टकरा कर एक बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा बढहिनपुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार(35) व गुड्डू(36) अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर होली खेलने अपने ससुराल कैसरगंज थाना क्षेत्र के सफीपुर हसना जा रहे थे। सुरेन्द्र के साथ उनकी पत्नी संगीता(32) व बेटा ऋषभ(3) भी सवार था। वहीं गुड्डू की बाइक पर अभिषेक(3) बैठा था। इसी दौरान बौंडी-मरौचा संपर्क मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों बाइकों में पीछे से टक्कर मार दी। सभी बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार संगीता व ऋषभ की मौत हो गई। वहीं सुरेन्द्र, गुड्डू व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया है। वहीं कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरु की गई है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के लीलापुरवा निवासी रामअधार(70) बुधवार को किसी काम से फखरपुर आए थे। इसी दौरान चौराहा पार करते समय उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे राम अधार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायल को इलाज के लिए फखरपुर भेजा गया था, जहां से हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं बहराइच- नानपारा मार्ग पर बुधवार को खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा निवासी छोटू मिश्रा(28) मार्ग पर अचानक आए छुट्टा मवेशी से टकरा कर घायल हो गए। छोटू अपनी ससुराल कैसरगंज जा रहा था, इसी दौरान रिसिया मोड़ के पास वह मवेशी से टकरा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक छोटू ने हेलमेट नहीं लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed