फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother saved daughter's life from leopard

Bahraich News: मां ने तेंदुए से बचाई बेटी की जान

Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mother saved daughter's life from leopard
मिहींपुरवा(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सटे गांवों में लगातार तेंदुए का हमला जारी है। शनिवार को तेंदुए ने मां के साथ खेत गई बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं तीन मवेशियों को भी शिकार बनाया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को जागरू करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के ग्राम आजमगढ़पुरवा निवासी रंभा देवी शनिवार की शाम बेटी किरन (12) के साथ जंगल से सटे खेत में गेंहू काटने गई थी। इस दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बेटी पर हमला होता देख रंभा देवी हंसिया लेकर तेंदुए पर टूट पड़ी और हांका लगाया। महिला की हिम्मत देख तेंदुआ उसे छोड़ जंगल में भाग गया। रंभा का शोर सुन ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और जंगल तक हांका लगाया। हमले में बालिका को मामूली घाव हुए।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी निशानगाड़ा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं निशानगाड़ा रेंज के ही ग्राम पंचायत रमपुरवा के हल्दीप्लांट गांव निवासी लोटनराम के घर तेंदुए ने धावा बोला। तेंदुए ने गाय व बछड़े को घायल कर दिया। मवेशियों का शोर सुन लोटनराम ने हांका लगा कर तेंदुए को भगाया। कतर्नियाघाट रेंज के विशुनापुर के ग्राम प्रधान बसंतलाल के बछड़े पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा राधेश्याम व वन रक्षक अकील अहमद ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed