फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother jumped into Saryu after laying the baby on the roadside

Bahraich News: दुधमुंही को सड़क किनारे लिटा सरयू में कूदी मां

Tue, 06 Jan 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mother jumped into Saryu after laying the baby on the roadside
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती पूनम।    -संवाद
बहराइच। घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने सोमवार को अपनी दुधमुंही बेटी को सड़क किनारे लिटाकर सरयू में छलांग लगा दी। राहगीरों और पुलिस की तत्परता से उसको नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया, मासूम भी पूरी तरह सुरक्षित है। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात के नगर गांव निवासी पूनम (25) की शादी करीब चार वर्ष पूर्व रितेश से हुई थी। शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष की ओर से पूनम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


कई बार थाने में सुलह-समझौता भी हुआ, मगर आरोप है कि कुछ समय बाद फिर ससुराल के लोग पूनम की पिटाई करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे मानसिक रूप से टूट चुकी पूनम सोमवार दोपहर अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर सरयू के गोलवा घाट पुल पर जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूनम ने अपनी बेटी को पुल के पास सड़क किनारे लिटाया, उसके पास मोबाइल रख दिया और इसके बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने सरयू में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पूनम को बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी।


इसी दौरान अपनी पत्नी के साथ वहां से गुजर रहे फखरपुर नंदवल निवासी विवेकानंद ने सड़क पर पड़े मासूम को सुरक्षित अपनी पत्नी को सौंपा। बाद में एंबुलेंस की मदद से पूनम और उसकी बेटी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह का कहना है कि पूनम के मायके व ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी देकर बुलाया गया है। महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।




पति के सामने करते हैं अच्छा व्यवहार, जाते ही पीटते हैं
पूनम ने मेडिकल कॉलेज में रोते हुए बयान दिया कि तीन साल से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने कहा कि पति बाहर कमाई करते हैं, उनकी मौजूदगी में ससुराल के लोग अच्छा व्यवहार करते हैं, उनके जाते ही सभी पीटते हैं। इसके चलते पति भी गलत समझते हैं। पीड़िता ने छोटे ननदोई, जेठ व ससुर आदि पर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed