फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Morning wrapped in fog, blanket of fog all day long

Bahraich News: कोहरे में लिपटी सुबह, दिनभर धुंध की चादर

Mon, 08 Dec 2025 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Morning wrapped in fog, blanket of fog all day long
बहराइच में रविवार सुबह छाया कोहरा। -संवाद
बहराइच। तराई में मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। रविवार सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छटा जरूर, लेकिन इसके बाद धुंध पूरे दिन छायी रही। सूरज बीच-बीच में नजर आया, लेकिन उसकी गर्माहट नदारद रही।
विज्ञापन




पछुआ हवाओं की सिहरन ने लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया। रविवार का अवकाश होने के बावजूद बहुत कम लोग ही घरों से निकले। सुबह के समय राहगीरों, ऑफिस जाने वालों और खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही और आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई स्थानों पर दृश्यता कम होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। तराई के गांवों में सर्दी और धुंध ने सामान्य जनजीवन पर सीधा प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान पीजी कॉलेज के मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार, रविवार को पश्चिमोत्तर दिशा में हवा की गति लगभग आठ किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पछुआ हवाएं और नमी तराई क्षेत्र में बढ़ी है। इसके कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरे और दिन में धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed