फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   More patients with fever and respiratory problems came

Bahraich News: बुखार और सांस के मरीज आए ज्यादा

Mon, 24 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 24 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
More patients with fever and respiratory problems came
पीएचसी नर्सिंगडीहा में जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। -संवाद
बहराइच। रविवार को जिलेभर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। बदलते मौसम के बीच तेज बुखार, खांसी, जुकाम और सांस की तकलीफ से पीड़ित मरीज सबसे अधिक रहे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं और जरूरी परामर्श प्रदान किए।
विज्ञापन



रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, सीमावर्ती कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में कुल 12 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि तेज बुखार के लक्षण मिलने पर सुनीता और शांति देवी का उपचार किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा नीतू, कौशल, सिमरन, बुद्धिराम, मुकेश सहित अन्य मरीजों को भी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मौके पर डॉ. रजनी गुप्ता, नर्सिंग ऑफिसर संगीता रावत, फाइलेरिया सुपरवाइजर सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार, जन आरोग्य मेले में डॉ. सरवर अली ने मरीजों की जांच की और आयुष फार्मासिस्ट मोहम्मद शमीम ने दवाएं उपलब्ध कराईं। घायल मरीजों का उपचार मनोज श्रीवास्तव ने किया। डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को मौसम में उतार-चढ़ाव से बचाव के उपाय भी बताए।

मेले में शरीफ अली, शकीला, प्रदीप, पार्वती, मोहम्मद रहीश, कलीमुन्निशा, इंसान अली, मोहम्मद यूसुफ, मेहंदी हसन, रामधीरज सहित कुल 49 मरीजों का उपचार किया गया। मौके पर यशवंत कुमार, मनोज कुमार और रेनू कुमारी भी मौजूद रहीं।


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. शुएब की मौजूदगी में वारिस अली, रहमतुल्ला, मनोज, राबिया, माया देवी, बदलू खां, मंगल आरोही, अब्दुल कादिर और चांदतारा आदि मरीजों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं।



नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, चौगोड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 32 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि ज्यादातर मरीज कोल्ड, डायरिया, बुखार, खांसी, खुजली और हाथ–पैर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। मेले में नफीस अहमद, बशीर अहमद, सलीम अहमद, वकील खान सहित कई महिलाओं की भी जांच कर मौके पर ही दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed