{"_id":"696d28401aa0461e7b0a175b","slug":"more-patients-suffering-from-skin-diseases-cough-and-fever-came-to-the-health-fair-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143045-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आरोग्य मेले में चर्म रोग, खांसी व बुखार के ज्यादा आए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आरोग्य मेले में चर्म रोग, खांसी व बुखार के ज्यादा आए मरीज
विज्ञापन
बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
बहराइच। ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जिले के विभिन्न पीएचसी में ग्रामीण महिला व पुरुष इलाज कराने पहुंचे। इनमें अधिकतर चर्मरोग, खांसी व बुखार से पीड़ित रहे। मेले में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ गोल्डन कार्ड बनाने की भी सुविधा प्रदान की गई।
शिवपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी अमवा हुसैनपुर में जन आरोग्य मेले में चिकित्सक डॉ. अमान शाहिद ने 22 मरीजों का परीक्षण किया। दो मरीजों की हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। डॉ. अमान ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज स्किन संबंधित तथा बुखार की बीमारियों के रहे। उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा गोल्डन कार्ड भी बनाया जा रहा है।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बाबागंज में आयुष डॉ. सुरेश गुप्ता ने मरीजों, किशोरियों व महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। मेले में 45 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम चौगोड़वा स्थित अतिरिक्त पीएचसी में 46 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि मेले के दौरान आए बालरोगियों में खुजली, पसली चलना, निमोनिया, डायरिया, बुखार, महिलाओं में सिर दर्द बदन दर्द, बुखार खांसी, थायराइड की समस्या रही। कुछ बुजुर्ग मरीजों ने भी बुखार और सांस रोग की समस्या बताई। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा देने के साथ स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए।