{"_id":"68963f955f63526e97002e03","slug":"mobile-thief-arrested-from-district-hospital-three-mobiles-recovered-bahraich-news-c-98-1-slko1009-134966-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद
Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें एक आईफोन भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में घूमकर लोगों के सामान की चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम वाल्मीकि पुत्र दिलीप, निवासी मोहल्ला रानीगंज घोसियाना, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। उसके पास से एक आईफोन और दो अन्य फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने यह मोबाइल फोन जिला अस्पताल बहराइच से चोरी किए थे। चोरी का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया था। (संवाद)