{"_id":"5d3f34df8ebc3e6cb66e8aae","slug":"mixed-response-on-one-country-one-election-bahraich-news-lko4735324187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक देश एक चुनाव पर मिलीजुली प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक देश एक चुनाव पर मिलीजुली प्रतिक्रिया
विज्ञापन
नानपारा के मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय में स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति जिला स्तर?
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। सामाजिक सरोकार के तहत अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय नानपारा में हुआ। इस प्रतियोगिता का विषय ‘देश हित में एक देश, एक चुनाव’ पर 16 टीमों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।
तर्क-वितर्क के दौरान देशहित में एक देश एक चुनाव पर मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। प्रतियोगिता में सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा के छात्र मोहम्मद जमील कुरैशी और मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय की छात्रा समीरा अकरम ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
अमर उजाला की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, सीओ अरुणचंद्र, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, चौकी इंचार्ज सुधीश शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में राहत जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल, प्रधानाचार्य वीरांगनाकांत, महाविद्यालय के प्रवक्ता अनीता शुक्ला व शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव रहे। निर्णायक मंडल की अगुवाई कर रहे प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु ने प्रतिभागियों को स्पीच और डिबेट का अंतर समझाते हुए उन्हें मेहनत करने की सलाह दी। साथ ही एक ही विषय पर बार-बार चर्चा करने से बचने का उत्क्रम बताया।
प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों से आईं 16 टीमों के छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे। अधिकांश प्रतिभागियों ने देशहित में एक देश एक चुनाव की पुरजोर वकालत की। इसके बाद परिणाम की घोषणा हुई।
इस मौके पर मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परमानंद पांडेय ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के टिप्स सुझाए। वहीं एएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने 1090 और महिला सुरक्षा पर चर्चा की। एसडीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता कैसे प्राप्त करें, इसके टिप्स सुझाए।
प्रतियोगिता में इन छात्रों ने मारी बाजी
देशहित में एक देश एक चुनाव विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमएनआरए महाविद्यालय की छात्रा समीरा नेे पक्ष व सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा के छात्र मोहम्मद जमील कुरैशी ने विपक्ष में अपने विचार रखे। दोनों अव्वल रहे। जबकि बाबू बासुदेव महाविद्यालय रुपईडीहा की छात्रा गीतांजलि व एमएनआरए की छात्रा अंजली पटेल द्वितीय रही। छात्र अशरफ हुसैन व जैनुल आब्दीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रतिभागी प्रियंका सिंह, नेहा कश्यप, अमित कुमार यादव और आदेश कुमार शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा प्रतिभागियों में भूपेंद्र कुमार जायसवाल, कृष्णकुमार, राकेश कुमार दूबे, शमशुद्दीन, उम्मेहानी, राजकरन कश्यप, पंकज कुमार, सुरेंद्र वर्मा, हाशिम अंसारी, प्रवीण कुमार, हरप्रीत कौर, नंदिनी वर्मा आदि शामिल रहीं।
पक्ष में आए यह विचार
प्रतिभागियों ने देश हित में एक देश एक चुनाव के पक्ष में अपने विचार रखते हुए कहा कि एकसाथ चुनाव होने से देश की इकोनॉमी दुरुस्त होगी और मैन पॉवर भी बर्बाद नहीं होगा। विकासशील भारत को विकसित बनने में देर नहीं लगेगी।
विपक्ष का यह रहा तर्क
विपक्ष के वक्ताओं ने कहा कि देश में शुरुआती दौर में एकसाथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव हुए, लेकिन प्रयोग सफल नहीं रहा। अगर पुन: यही स्थिति दुहराई जाएगी और मध्यावधि चुनाव की स्थिति बनी तो फिर देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। क्षेत्रीय दलों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। गिने-चुने राष्ट्रीय दल की मठाधीशी देश पर कायम होगी।