{"_id":"5db32bcf8ebc3e017553c736","slug":"miscreants-fired-on-petrol-pump-workers-bahraich-news-lko4889559153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। लूट के इरादे से आए दो बदमाशों ने प्रयास विफल होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों पर फायर झोंक दिया। हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पेट्रोल पंप कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर स्थित ओंकार सर्विस स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब 12 बजे दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। रात्रि ड्यूटी कर रहे पंप कर्मी प्रदीप यादव व चौकीदार राममिलन यादव से मोटरसाइकिल सवारों ने पेट्रोल भरवाने की कोशिश की।
पेट्रोल पंप बंद होने के कारण किसी भी दशा में पेट्रोल न मिल पाने की बात कही। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास प्रयास करने लगे। कर्मचारियों के विरोध पर एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। घटना से क्षेत्र मे दहशत है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।