फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Minister of state found liquor bottles in the police station, inspector line spot

राज्यमंत्री को थाने में मिलीं शराब की बोतलें, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Sat, 25 Mar 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 25 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Minister of state found liquor bottles in the police station, inspector line spot
जिला अस्पताल में भर्तीं बच्चे
यूपी सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने मुख्यमंत्री की तर्ज पर जिला अस्पताल और दरगाह थाने का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दरगाह थाने में नाली में शराब की खाली बोतलें पड़ी देख राज्यमंत्री भड़क उठीं। एसपी को जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, राज्यमंत्री ने अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, वित्त एवं राजस्व अनुपमा जायसवाल सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला अस्पताल, आइसोलेशन, चिल्ड्रेन वार्ड आदि का जायजा लेने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


मरीजों से बेड पर जाकर उनसे भी दवाओं आदि के बारे में पूछताछ की। राज्यमंत्री ने बेड पर चादरें गंदी मिलने पर सीएमएस और सीएमओ को फटकार लगाई। अस्पताल में राज्यमंत्री ने कहीं पर भी गंदगी नहीं रखे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से राज्यमंत्री सीधे दरगाह थाने का जायजा लेने पहुंच गईं। थाने में अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने, जीडी में केस दर्ज करने आदि के बारे में जानकारी ली। थाना परिसर के निरीक्षण में नाली में शराब की खाली पड़ी बोतलें देखकर राज्यमंत्री भड़क उठीं और प्रभारी निरीक्षक एएच जैदी को फटकार लगाई।


राज्यमंत्री ने एसपी डॉ. मनोज कुमार को भी मामले की जानकारी देते हुए नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल, मनीष जायसवाल, कन्हैया सोनी, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed