{"_id":"5f05f7698ebc3e63c92099d8","slug":"mill-operator-s-wife-and-servant-found-corona-infected-bahraich-news-lko5298180197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल संचालक की पत्नी व नौकर मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल संचालक की पत्नी व नौकर मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बहराइच। छावनी मोहल्ला निवासी एक मिल संचालक दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिला था। इस पर प्रशासन ने आसामरोड स्थित मिल को हॉटस्पाट बना दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिल संचालक के परिवारीजनों व अन्य का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था।
देर रात आई रिपोर्ट में पत्नी व नौकर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने संक्रमितों को चित्तौरा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ले को हॉटस्पाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शहर के मोहल्ला छावनी निवासी व्यवसायी का राइस मिल दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के आसामरोड पर है। व्यवसायी की दो दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों व नौकर का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसायी की पत्नी व नौकर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर व्यवसायी की पत्नी व नौकर को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ ने बताया कि छावनी मोहल्ले को हॉटस्पाट बनाने की तैयारी चल रही है। सूचना नगर मजिस्ट्रेट के साथ अधिशासी अधिकारी को दी गई है। दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में कुल संख्या 146 पहुंच गई है। इनमें 122 रोगी ठीक हो चुके हैं।