{"_id":"6155f7b08ebc3e04c222c1ba","slug":"mill-accident-workers-died-due-to-injury-bahraich-news-lko598025529","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल हादसा: चोट लगने से हुई थी मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल हादसा: चोट लगने से हुई थी मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गोदनी बसाही गांव में स्थित सरिया मिल में दो मजदूरों की मौत का मामला गहराता जा रहा है। मिल में मजदूरों की मौत चोट लगने से हुई है। मृतक के शव पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कई जगह निशान पाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब डॉक्टर का बयान दर्ज करेगी और उनसे समझेगी कि किन परिस्थितियों में कौन सी चोट लग सकती है। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर है और मृतक परिजनों को भरोसा।
रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही गांव में आसाम रोड पर स्थित सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत का मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है। मृतक मजदूर संजय व राहुल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए है। चोट किस तरह से शरीर में लगे है। इस बात की तहकीकात अब पुलिस शुरू करेगी। हत्या या हादसा की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस डॉक्टरों की टीम का बयान दर्ज करेगी। डॉक्टर के बताए गए बयान के आधार पर पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई बढ़ाएगी। मिल हादसा होने के बाद मालिक व कर्मचारी सब फरार है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है।
लोकेशन निकालने पर मिल सकता है इनपुट
मिल हादसे में पुलिस हर बिंदु पर जांच करने की बात कह रही है। मृतक के परिजनों ने मिल मालिकों समेत सात लोगों को नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र में चर्चा है कि मिल मालिक अपने आपको बचाने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जिन पर आरोप लगे है। अगर उनका मोबाइल लोकेशन पुलिस निकाल ले तो काफी अहम सुराग मिल सकते है। अगर उनकी मौजूदगी वहां मिलती है तो वह सवालों के घेरे से बच नहीं सकती। अब लोगों को पुलिस के जांच का इंतजार है।
विज्ञापन
मिल में मजदूरों की मौत के बाद शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। मजदूरों की मौत चोट लगने से हुई है। चोट किस प्रकार की है। यह चिकित्सकों से वार्ता करने के बाद आगे तय किया जाएगा। अगर जांच में जरूरत पड़ी तो आरोपियों की लोकेशन भी निकलवाई जाएगी। जिससे आरोपों की भी जांच हो सकेगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
-कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर बहराइच