फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Merit list released for undergraduate admission at KDC.

Bahraich News: केडीसी में स्नातक में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी

Mon, 13 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Merit list released for undergraduate admission at KDC.
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए प्रवेश के मानक तय कर लिए गए हैं। प्रवेश की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। प्रवेश के लिए समितियों का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य किसुनवीर ने बताया कि सामान्य बीएससी गणित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40 प्रतिशत से अधिक तथा इसी वर्ग के लिए बीएससी प्राणि विज्ञान वर्ग के लिए 65 प्रतिशत से अधिक मेरिट निर्धारित है। अन्य पिछड़ा वर्ग गणित समूह के लिए 40 प्रतिशत से अधिक तथा इसी वर्ग के लिए प्राणि विज्ञान वर्ग के लिए 65 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों का प्रवेश होगा। बीएससी गणित में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति तथा दिव्यांग वर्ग के लिए 35 प्रतिशत से अधिक तथा प्राणि विज्ञान वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक से अधिक होना अनिवार्य है। बीए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 65 प्रतिशत से अधिक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 65 प्रतिशत से अधिक तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग वर्ग के लिए 45 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है। प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगी। बीकॉम के लिए पहले आओ पहले पाओ की प्रक्रिया अपनाई गई है।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए इन प्रपत्रों को लाना अनिवार्य होगा

1- महाविद्यालय का पंजीकरण फार्म
2- हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंक पत्र व प्रमाणपत्रों की छाया प्रति व मूल प्रति
3- चरित्र प्रमाणपत्र व स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मूल प्रति
4-जाति प्रमाणपत्र सामान्य वर्ग को छोड़कर, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग प्रमाणपत्र की छायाप्रति
5- आधार कार्ड की छायाप्रति
6- अपार आईडी की छायाप्रति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed